एकल विद्यालय अंचल आनी विभाग रामपुर ने आनी में हिन्दू नव वर्ष बड़ी धूम धाम के साथ मनाया । द्वीप प्रज्वल्लित कर कार्यक्रम शुरू हुआ । अंचल कार्यालय प्रमुख रामसिंह ने बताया कि आनी बाज़ार में दुर्गा माता मंदिर परिसर से मुख्य बाज़ार तक भजन कीर्तन करते हुए एक झांकी निकाली गई । कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित विहिप के प्रदीप कटोच ने हिन्दू नव वर्ष की परंपरा और इतिहास यरः प्रकाश डाला । उन्होंने बताया कि शुक्ल पक्ष की प्रथम तिथि (प्रतिपद या प्रतिपदा) को सृष्टि का आरंभ हुआ था।हमारा नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को शरू होता है| इस दिन ग्रह और नक्षत्र मे परिवर्तन होता है | हिन्दी महीने की शुरूआत इसी दिन से होती है | वहीं अध्यापक श्यामानंद ने बताया कि इस पावन अवसर के चलते पेड़-पौधों मे फूल ,मंजर ,कली इसी समय आना शुरू होते है , वातावरण मे एक नया उल्लास होता है जो मन को आह्लादित कर देता है | जीवो में धर्म के प्रति आस्था बढ़ जाती है | इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि का निर्माण किया था | भगवान विष्णु जी का प्रथम अवतार भी इसी दिन हुआ था | नवरात्र की शुरुअात इसी दिन से होती है | जिसमे हमलोग उपवास एवं पवित्र रह कर नव वर्ष की शुरूआत करते है | इस दौरान एकल विद्यालय के कई सदस्य मौजूद रहे ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
शगागी में क्यों फैंके शमशरी महादेव पर बिच्छू बूटी,घास व आटा
---- शगागी में क्यों फैंके शमशरी महादेव पर बिच्छू बूटी,घास व आटा (Diwan Raja,Anni Today ) हिमाचल प्रदेश देव भूमि के नाम से पूरे विश्व में व...
-
सीढियाँ उन्हें मुबारक हो जिन्हे सिर्फ छत तक जाना है , मेरी मंज़िल तो आसमान है रास्ता मुझे खुद बनाना है जिंदगी तो सभी जीत...
-
---- *देव मिलन देख भावभिवोर हुए लोग* बूढ़ा महादेव मंदिर नित्थर के पावन सानिध्य में 20 अप्रैल से चल रहे श्री शिवमहापुराण में आउटर सिराज़ के त...
-
हकीकत बनाना है एक फ़साने को अज्म दिखाना है ज़माने को 💪🌹🌺💐🌻🌼🌟 क्षेत्र का एक ऐसा युवा जो किसी परिचय का मोहताज़ नहीं इंजीनियर दीपक ठाकुर...




No comments:
Post a Comment