शिक्षा खण्ड आनी के राजकीय प्राथमिक पाठशाला डुघा में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता विद्यालय प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष नरेश कुमार ने की । बैठक की शुरुआत करते हुए अध्यापक सुदर्शन सूद ने विद्यालय की शैक्षणिक,सांस्कृतिक व खेल-कूद में हासिल उपलब्धियों को सभी के समक्ष रखा । उन्होंने इस सत्र में विद्यालय में शिक्षा समेत अन्य विभिन्न क्षेत्रों में नए आयाम स्थापित करने की बात कही । इस कार्य हेतु उन्होंने सभी अविभावकों से सहयोग की अपील की । उन्होंने विद्यालय में बेहतर परिणाम लाने व बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कई अहम कदम उठाने की भी बात कही । विद्यालय के संरचनात्मक ढांचागत विकास के लिए भी चर्चा हुई और विद्यालय को उच्च तकनीक से जोड़ने पर भी विचार हुआ । इस दौरान विद्यालय प्रबन्धन समिति के सदस्यों समेत कई अविभावक मौजूद रहे ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
शगागी में क्यों फैंके शमशरी महादेव पर बिच्छू बूटी,घास व आटा
---- शगागी में क्यों फैंके शमशरी महादेव पर बिच्छू बूटी,घास व आटा (Diwan Raja,Anni Today ) हिमाचल प्रदेश देव भूमि के नाम से पूरे विश्व में व...
-
सीढियाँ उन्हें मुबारक हो जिन्हे सिर्फ छत तक जाना है , मेरी मंज़िल तो आसमान है रास्ता मुझे खुद बनाना है जिंदगी तो सभी जीत...
-
---- *देव मिलन देख भावभिवोर हुए लोग* बूढ़ा महादेव मंदिर नित्थर के पावन सानिध्य में 20 अप्रैल से चल रहे श्री शिवमहापुराण में आउटर सिराज़ के त...
-
हकीकत बनाना है एक फ़साने को अज्म दिखाना है ज़माने को 💪🌹🌺💐🌻🌼🌟 क्षेत्र का एक ऐसा युवा जो किसी परिचय का मोहताज़ नहीं इंजीनियर दीपक ठाकुर...


No comments:
Post a Comment